हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर गंगा में डूबे दो कांवड़िये
बुलंदशहर, अगस्त 8 -- कांवड़ मेले में शनिवार को नमामि गंगे घाट पर गंगा में नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। वहीं, तीसरे कांवड़िए को जल पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार तीनों कांवड़िए नमामि गंगे घाट पर स्नान कर रहे थे। तीनों रेलिंग पार कर गहराई में पहुंच गए। गहराई का अंदाजा नहीं लगने से पंकज पुत्र शूकर पाल सिंह निवासी मेठरा मुरादाबाद और आनंद कश्यप पुत्र नरेंद्र कश्यप निवासी पोड़री बुलंदशहर और गौतम पुत्र मुंशी लाल निवासी दिल्ली डूबने लगे। घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गौतम को बाहर निकाल लिया। वहीं, पंकज और आनंद कश्यप गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी आपदा राहत दल ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों और बोट की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.