हरिद्वार, मार्च 29 -- जिला महिला अस्पताल परिसर में 39 करोड़ की लागत से तैयार 200 बेड के मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के संचालन को मंजूरी मिल गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह ने इसे चलाने वाली कंपनी को अनुमति दे दी है। इसके साथ ही, आज से यहां ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस अस्पताल को संचालित करने जा रही कंपनी के निदेशक मनोज मिश्रा ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है। शुरुआती चरण में स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात शिशु एवं बाल रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी-जोड़ और ट्रॉमा से जुड़ी ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा 24 घंटे फार्मेसी और लैब सेवाएं भी संचालित की जाएंगी।आईपीडी सेवाएं भी शुरू करने की तैयारीमिश्रा के मुताबिक, दूसरे चरण में अप्रैल पहले हफ्ते से आईपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। इ...