देहरादून, अगस्त 26 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने और दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कई बार मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक अहबाबनगर निवासी मतलूब ने बताया कि उसकी बेटी मन्तशा की शादी 10 मार्च 2023 को सलेमपुर दादूपुर निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च कर फर्नीचर, कपड़े, बर्तन, जेवर और पल्सर बाइक समेत अन्य सामान दा...