देहरादून, अक्टूबर 1 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के पिता पुलिस से शिकायत कर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग करने और बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत में दूसरी शादी करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

मृतका की पहचान पुलिस के अनुसार, रावली महदूद निवासी राकेश पुत्र स्व चमन ने शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी सोनिया का विवाह पांच साल पहले रोशनाबाद पाल मार्केट निवासी जितेंद्र पुत्र बबलू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जितेंद्र, उसके पिता बबलू, मां रेखा और चचेरे भाई नरेंद्र कम दहेज लाने को लेकर सोनिया ...