देहरादून, फरवरी 24 -- हरिद्वार। मंगलवार देर रात करीब एक बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट चौक पर जलपान की तीन दुकानों में आग लग गई। आग लगने के कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। भीषण आग में एक दुकान में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस दौरान आग भीषण हो गई। सिलेंडर फटने से होटल हरि निवास और राज होटल के दूसरे तल में आग की लपटे पहुंच गई। सूचना मिलने पर दो फायर यूनिट मौके पर पहुंची। होटलों के कमरों में रुके यात्रियों को सुरक्षित फायर टीम ने बाहर निकाला। दुकानों में रखे चार अन्य सिलेंडर को सकुशल बाहर निकाला गया। फायर टीम ने मौके पर बड़ी दुर्घटना होने से बचाया, कोई जनहानि नहीं हुई। फायर कर्मियों ने दो एमएफई पंपिंग कर करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद भीषण आग पर काबू किया। आग को आसपास स्थित दुकानों व होटलों में फैलने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.