देहरादून, मई 1 -- हरिद्वार। रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा एक नवजात बच्ची (उम्र तीन दिन) को सकुशल श्री राम आश्रम श्यामपुर कांगड़ी में दाखिल कराया गया। सुपरवाइजर पूनम ठाकुर ने बताया कि दो दिन पूर्व रैले स्टेशन के टिकट काउंटर के पास एक महिला द्वारा एक नवजात बच्ची को बुजुर्ग औरत के हवाले कर चली गई। महिला ने बुजुर्ग महिला को बच्ची को थोड़ी देर पकड़ने को बोलकर चुपचाप कहीं चली गई। काफी देर तक महिला वापस नहीं आई जिसके कारण बुजुर्ग महिला घबरा गई और पास ही स्थित चाइल्ड हेल्प डेस्क पहुंची। हेल्पलाइन टीम को बच्ची सौंपा गया। टीम ने रेलवे स्टेशन पर बालिका का अनाउसमेंट भी कराया लेकिन कोई भी बच्ची को लेने नहीं पहुंचा। टीम ने बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया और बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई। बच्ची को समिति में प्रस्तुत कर बाल क...