देहरादून, मई 13 -- हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में ट्यूबवेल पर नहाने गए नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बच्चों को बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बोडाहेड़ी निवासी एक पिता ने शिकायत बताया कि सात मई को उनका नाबालिग बेटा अपने चार भाईयों के साथ मरगूबपुर स्थित स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे जब सभी बच्चे मरगूबपुर हुसैनिया जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचे तो वहां खेत में चल रहे ट्यूबवेल पर गर्मी के कारण नहाने लगे।आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद नसीम उर्फ कल्लू, अनस, शाहिब, अफान, आयान और दो अज्ञात लोगों ने बच्चों को रोक लिया और ...