हरिद्वार, मार्च 20 -- हरिद्वार में शुक्रवार को झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मार्च के आखिरी दिनों में जहां आमतौर पर गर्मी का असर बढ़ने लगता है, वहीं बेमौसम बारिश ने ठंड का अहसास करा दिया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। गर्मी के मौसम में ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को कई लोग स्वेटर-जैकेट में नजर आए। हालांकि, कुछ लोगों ने इस मौसम को राहत भरा भी बताया, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।टूटी सड़कें बनी परेशानीशहर के कई मुख्य मार्गों पर हाल ही सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। शुक्रवार को बारिश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.