देहरादून, जून 28 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड 42 बाल्मीकि बस्ती और आसपास की कॉलोनियों में रात बिजली नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ रात में ही प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति ठप की जा रही है। जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद प्रतिनिधि मयंक सिंह ने बताया कि तीन दिन से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं देते। गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों को अधिक परेशानी होती है। इनवर्टर भी कुछ घंटे कार्य करता है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के खड़खड़ी ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट, धीरवाली पर विद्युत तारों में आग लगी सारी रात बिना बिजली के बिना निकालनी पड़ रही है। दिन में भी कभी कभी बिजली रहती है। किसी प्रकार की सुनवाई नहीं ह...