देहरादून, जून 10 -- हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर के खिलाफ आवाज उठाई। पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि धर्मनगरी आस्था का केंद्र है और कुछ स्थानों पर क्रॉस जेंडर स्पा सेंटर चल रहे हैं। जिनमें गलत कार्य चलते हैं। पुलिस गिरफ्तारी दिखाती है बाद में फिर स्पा सेंटर शुरू हो जाते हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान कोमल, मो. इलियास, जमाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...