हरिद्वार, अप्रैल 27 -- जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 26 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेज दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण, जलभराव और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। गुलफाम हसन ने घर पर जन्मी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की मांग रखी। शिवदासपुर निवासी पोपीन ने गांव में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए नाले पर रोड क्रॉसिंग के लिए पाइप डलवाने की मांग की। खेड़ी शिकोहपुर निवासी इस्लाम ने भूमि संबंधी प्रकरण उठाया, जबकि 75 वर्षीय रति राम ने परिवारिक प्रताड़ना की शिकायत की।रानीमाजरा शाहपुरा खेड़ा निवासी शैलेंद्र कुमार ने...