बिजनौर, मार्च 15 -- चांदपुर। नगर के इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा देने आई छह छात्राओं के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने छात्राओं को हरिद्वार में रुकने में मदद की और पुलिस को भ्रमित किया। नगर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को नगर क्षेत्र की चार तथा हीमपुर दीपा क्षेत्र की दो छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई थीं। परीक्षा के बाद सभी छात्राएं घर नहीं पहुंचीं, जिससे परिजनों में चिंता फैल गई। मामले में पुलिस ने छह छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।शुक्रवार सुबह परिजन और हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और छात्राओं की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने परिज...