हरिद्वार में चेतावनी निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर
देहरादून, जुलाई 28 -- हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज पर सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 292.70 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी निशान से महज 0.30 मीटर नीचे ही है। 294 मीटर पर खतरे का निशान है। ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के बाद से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस सीजन में यह अब तक का सबसे अधिक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है। जलस्तर बढ़ने से बैराज पर जल निकासी के लिए अतिरिक्त गेट खोले गए हैं। इससे निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- चेतावनी बिंदु से 72 सेमी नीचे गंगा यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में बढ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 3.48 मीटर नीचे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.