हरिद्वार, मई 24 -- ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा के निशुल्क ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर रविवार को अव्यवस्थाएं हावी रहीं। सुबह सात से दोपहर एक बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया बंद रहने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और लंबी कतारों के बीच कुछ यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया, जिससे मौके पर पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। दोपहर करीब एक बजे के बाद पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई, जिसके बाद राहत मिली। रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन तकनीकी दिक्कत और व्यवस्था बाधित होने के कारण रजिस्ट्रेशन कार्य बंद रहा। लंबा इंतजार करने के बाद कई यात्री लाइन में ही बैठ गए, जबकि कुछ लोग थकान के चलते जमीन पर लेट गए। इसी दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन काउंटर की ओर ...