देहरादून, अगस्त 17 -- हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने पूर्व घोषित आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को जिला एवं मेला चिकित्सालय के अधिकारियों के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने महानिदेशालय देहरादून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, वर्दी भत्ता और धुलाई भत्ता समेत अन्य मांगों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। 18 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिसर निदेशक के माध्यम से महानिदेशक, कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...