हरिद्वार में घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, अतिक्रमण भी हटाया
देहरादून, जून 24 -- हरिद्वार। तीर्थ नगरी की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान शिव घाट, सुभाष घाट, मालवीय घाट और विष्णु घाट पर सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नगर निगम, भारतीय स्काउट एवं गाइड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से घाटों की सफाई की। नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाकर घाटों को व्यवस्थित करने का कार्य भी किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.