देहरादून, जुलाई 1 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में घर के भीतर घुसकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू, लोहे के पाइप, टूटी कांच की बोतल और अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोपाल बस्ती, शनि देव चौक के निकट, जगजीतपुर कनखल निवासी राहुल कुमार पुत्र प्रमेसिंह ने शिकायत कर बताया कि घटना 29 जून की रात की है, जब वह घर के अंदर खाट पर बैठकर खाना खा रहे थे। यह भी पढ़ें- गाड़ी पर पथराव व जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज आरोप है कि गुरजीत पुत्र हुकम सिंह, रोहित एवं अक्षय पुत्रगण वीर सिंह तथा अभिषेक पुत्र ...