हरिद्वार में घर में घुसकर छात्र से मारपीट, आठ युवकों पर धमकी देने का आरोप
देहरादून, अगस्त 26 -- हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में स्कूल से लौट रहे छात्र को रास्ते में रोककर धमकी देने के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नामजद युवक अपने साथ छह-सात अन्य युवकों को लेकर छात्र के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर घर में मौजूद लोगों के जुटने पर आरोपी पथराव करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने कनखल थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पीठ बाजार के पास जगजीतपुर निवासी फुरकान ने बताया कि उनका बेटा अरशियान स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल से लौटते समय बोबी, आदित्य और पीरिस कश्यप ने रास्ते में उसके बेटे को रोक लिया और धमकी दी। आरोप है कि उसी दिन शाम को तीनों युवक छह-सात अन्य युवकों को साथ लेकर उसके घर में घुस आए। युवकों ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.