देहरादून, अगस्त 14 -- ​हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से रुड़की निवासी एक युवक ने गोल्ड लोन ट्रांसफर कराने के नाम पर 9.50 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक आयुष सेमवाल के अनुसार, गणेशपुर (रुड़की) निवासी सूर्यकांत ने शाखा में आकर बताया था कि उसका सोना आईआईएफएल और मुथूट फाइनेंस की रुड़की शाखा में गिरवी है। उसने यह लोन मणप्पुरम फाइनेंस में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये के लोन का अनुरोध किया। कंपनी ने प्रक्रिया के तहत 9.50 लाख रुपये एनईएफटी के जरिए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। ​आरोप है कि जब सोना छुड़ाने की बारी आई, तो खाते में पूरी रकम नहीं मिली। इस पर आरोपी अपने दोस्त से पैसे मंगाने का बहाना बनाकर मौके से ...