हरिद्वार, मार्च 21 -- हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गोकशी के शक में एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को गाड़ी के अंदर पीटने के साथ ही उसका वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।जबरन कार में बैठाकर मारपीट पुलिस के अनुसार, बैरागी कैंप निवासी सद्दाम ने बताया कि 19 मार्च की रात वह टाटा वाहन से दो गाय और एक बछड़ा लेकर दिनारपुर जा रहा था। बैरागी कैंप में काली मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक ने खुद को गो सेवक बताते हुए गोकशी का आरोप लगाया और फिर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर मारपीट की। सद्दाम ने बताया कि आरोपियों ने दोबारा पशु ले जाते दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पथरी थाना क्षेत्...