हरिद्वार, अप्रैल 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिन के समय चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। तपती गर्मी के बीच आवाजाही करना भी मुश्किल हो गया है। गुरुवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।सुबह से ही तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगी है, जबकि दोपहर में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। जो लोग आवश्यक कार्यों से बाहर निकल रहे हैं, वे मुंह ढककर, छाता या अन्य साधनों का सहारा लेकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.