देहरादून, मई 13 -- हरिद्वार। गंगा घाट क्षेत्र में नॉनवेज की डिलीवरी किए जाने के विरोध में मंगलवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं एवं संत समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित कंपनी का पुतला फूंककर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। संतों का कहना है कि धर्मनगरी हरिद्वार और गंगा घाटों की मर्यादा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा तट के आसपास नॉनवेज की डिलीवरी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही निगम प्रशासन द्वारा केवल नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। संतों ने कहा कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में संत, अखाड़ा पदाधिकारी और स्थान...