देहरादून, जनवरी 10 -- हरिद्वार। रोडवेज वर्कशॉप के पास निर्मला छावनी से बाईपास को निकालने वाला मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कॉलोनी वासियों ने मार्ग को अचानक से बंद करने पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद मौके पर मौजूद ठेकेदार ने जेसीबी के माध्यम से रास्ते को खुलवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...