हरिद्वार में किशोरी से दरिंदगी: रेप के बाद जबड़ा तोड़ा-सिर फोड़ा, मरा समझकर झाड़ियों में फेंका
हरिद्वार, अगस्त 7 -- हरिद्वार के रानीपुर इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है। दरिंदे ने 16 वर्षीय किशोरी से हैवानियत की हद पार कर दी। नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया, फिर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। जबड़ा तोड़ा, सिर फोड़ा और मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया। पीड़िता गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती है। आरोप है कि एक युवक बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर बीएचईएल क्षेत्र की झाड़ियों में दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट में घायल हुए नाबालिग को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। नाबालिग के सिर और जबड़े में चोट है। मामले में गुरुवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गिफ्ट का झांसा दे 16 साल की नाबालिग से किया था रेप, 20 साल कैद बामशक़्क़तपीड़िता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.