देहरादून, मई 19 -- हरिद्वार। भेल रानीपुर स्थित सुभाषनगर कब्रिस्तान प्रबंधन समिति के सचिव ने कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्रिस्तान में गलत पंजीकरण कराने, रसीद जारी कराने का दबाव बनाने और 50 हजार रुपये की मांग कर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और कब्रिस्तान की तस्वीरें प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ मामला भेल रानीपुर निवासी वाजिद अली पुत्र इस्माईल ने बताया कि वह कब्रिस्तान प्रबंध समिति सुभाषनगर के सचिव है। बताया कि डीपीएस स्कूल के पीछे स्थित वक्फ कब्रिस्तान सार्वजनिक धार्मिक स्थल है, जहां सभी बिरादरियों के शव निशुल्क दफनाए जाते हैं। आरोप है कि बाबर खान पुत्र मुस्...