देहरादून, मार्च 22 -- हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 7 दिवसीय विशेष शिविर का बहादराबाद स्थित वात्सल्य वाटिका में शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा, प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। स्वयंसेवियों ने एनएसएस के उद्देश्यों और महत्व पर अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिति चौधरी, इशिका राजपूत, कृतिका, एकता, सृष्टि, दीपक भट्ट, वंश और कौस्तुभ सहित कई प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम है। चेय...