देहरादून, मई 28 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अता करने के लिए पहुंचे। नमाज के दौरान देश में अमन चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ज्वालापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता की। यह भी पढ़ें- बूचड़खाने बंद हों; बकरीद पर मुसलमानों ने मस्जिद से उठाई गायों के लिए आवाजईद की नमाज और बधाई नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान मदरसे के प्रबंधक मो...