देहरादून, मई 30 -- हरिद्वार। नगर निगम ने गोवंश को आवारा अवस्था में छोड़ने के मामले में एक पशुपालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सुभाष घाट पर एक आवारा गोवंश पाया गया। गोवंश के कान में लगे टैग के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में गोवंश का स्वामी प्रवेश निवासी भूरे की खोल का निकला। जिसके बाद स्थलीय जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रवेश ने गोवंश को खुले में छोड़ रखा है, जिसके चलते वह नगर निगम क्षेत्र में आवारा घूम रहा था। आवारा गोवंश के सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से आमजन, श्रद्धालुओं व यातायात के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इससे जन सुरक्षा और लोक व्यवस्था भ...