देहरादून, मार्च 26 -- हरिद्वार। जनजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी फिर घुस आया। बुधवार देर रात बालाजी एन्क्लेव में हाथी के आने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी के रोजाना आबादी वाले क्षेत्र में घुसने से दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम से लगातार हाथियों को रोकने की मांग कर रहे हैं। हाथियों की समस्या का स्थाई समाधान निकालने में वन प्रभाग नाकाम साबित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...