हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शहर में कई स्थानों पर करीब 12 पेड़ धराशायी हो गए, जिससे यातायात बाधित रहा और बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों और आमजन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। यह भी पढ़ें- आंधी से पेड़ धराशायी, किसानों को हजारों का नुकसानकांगड़ी मंदिर में पेड़ गिरने से परेशानी हरकी पैड़ी क्षेत्र में कांगड़ी मंदिर के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। रात के समय रास्ता अवरुद्ध होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स...