हरिद्वार, अप्रैल 13 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो केंद्रों की अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दी गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पुराना रानीपुर मोड़ स्थित हेलिक हॉस्पिटल और पदार्था लक्सर रोड स्थित हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए चिकित्सक नियुक्त नहीं पाए गए। नियमों के उल्लंघन और संभावित दुरुपयोग को देखते हुए दोनों केंद्रों की अल्ट्रासाउंड सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गईं और मशीनों को सील कर दिया गया।डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जनपद में सभी केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- न कोई ऐक्शन, न जांच कमेटी; KGMU में छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर क...