देहरादून, अगस्त 9 -- हरिद्वार। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सुमन देवी ने प्रदेश की सुख समृद्धि और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए हरिद्वार से इटावा के लिए कांवड़ उठाई। ज्वालापुर जटवाड़ा पुल स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि इस कांवड़ यात्रा द्वारा नकारात्मक सोच पर सकारात्मक सोच की विजय होगी। देश का माहौल भाजपा और आरएसएस खराब कर रहे हैं। युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। समाजवादी पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान की बात करती है। सुमन देवी द्वारा जलाभिषक के बाद वापसी पर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सामाजवादी पार्टी और पीडीए की सरकार बनेगी। यह भी पढ़ें- प्रयागराज से सैफई तक साइकिल स...