देहरादून, मई 12 -- हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर जिला महिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मरीजों की बेहतर देखभाल, सेवा भावना और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ अस्पताल की रीढ़ होता है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि नर्सें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करती हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार और देखभाल मिलती है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने टीम भावना के साथ कार्य करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और मानवीय करुणा का प्रत...