देहरादून, फरवरी 1 -- देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर एक्सिडेंट में युवक की मौत मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि घटना बीती 26 जनवरी की सुबह करीब 5:15 बजे की है। रिषभ पंवार मूल निवासी हाइड मार्केट, अमृतसर, पंजाब, वर्तमान में देवऋषि एंकलेव, देहराखास में रह रहा था। घटना के वक्त हरिद्वार बाईपास रोड पर निसान शोरूम के पास भूसा स्टोर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। रिषभ को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। रिषभ के मामा गिरीश सिंह नेगी निवासी देवऋषि एंक्लेव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.