देहरादून, नवम्बर 15 -- हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात नवोदय नगर इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग टीम खाली पड़े एक प्लॉट के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध स्थिति में खड़े आरोपी ने अपना नाम अमन थापा निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी बताया। तलाशी ली गई तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.