हरिद्वार, जून 26 -- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने शुक्रवार को धर्मपत्नी एवं परिजनों के साथ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और आगामी राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता के मार्गदर्शन से ही राजसत्ता को जनकल्याण और विकास की सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि जैकब जूमा सनातन संस्कृति और संत परंपरा के प्रति सम्मान का भाव रखते हैं तथा दक्षिण अफ्रीका के विकास और वहां की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार प...