हरिद्वार, अगस्त 7 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरिद्वार नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों को केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन ने सराहा है। स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन के आधिकारिक इंस्टाग्राम और 'एक्स' हैंडल पर नगर निगम के स्वच्छता अभियान से संबंधित वीडियो साझा किया गया है। केंद्र की ओर से वीडियो साझा किए जाने को नगर निगम के स्वच्छता अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन की ओर से हरिद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश इस...