हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर चलती बस में आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 42 यात्रियों की जान
हरिद्वार, जून 7 -- हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सर्वानंद घाट के पास शनिवार देर शाम अचानक हाईवे से गुजर रही एक प्राइवेट बस में आग लग गई। मौके पर आग की बड़ी लपटे उठाने लगी। इस दौरान चालक सहित बस में सफर कर रहे 42 लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने बस से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ मिनटों में आग ने पूरी बस जलकर खाक हो गई। शनिवार को बस में आग लगने के बाद हाईवे की एक लेन में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की बस हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को हाईवे के किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से बस से बाहर निकल गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.