देहरादून, जनवरी 31 -- हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर घना कोहरा छाने से सुबह से ही यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई। हाईवे पर चौपहिया वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते नजर आए। दृश्यता कम होने के कारण चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। सड़कों पर सामान्य आवाजाही बाधित रही और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चे भी घने कोहरे के बीच घरों से निकलने को मजबूर दिखे। जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ी। हालांकि कोहरे के बावजूद किसी बड़ी दुर्घटना की सूचना नहीं मिली। लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...