अमरोहा, मई 3 -- मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद हरिद्वार तक विस्तार की कवायद ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी कर संबंधित गांवों का नक्शा कार्यदायी संस्था को किसी भी दिवस में आकर स्कैन करने के लिए कहा गया है। जीपीएस ड्रोन से सर्वे कर एक्सप्रेसवे की जद में आने वाली भूमि भी चिन्हित करने का कार्य जारी है। प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाना है। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की राज्य सरकारों के बीच बनी सहमति के बाद बीते 9 अप्रैल को यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने डीएम को पत्र जारी कर जनपद के 62 गांवों का बंदोबस्ती मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। भूमि अध्यापित अधिकारी एवं डिप्टी कलक्टर पुष्कर न...