हरिद्वार, अप्रैल 21 -- चारधाम यात्रा सीजन शुरू होते ही परिवहन नियमों को लेकर विवाद सामने आने लगे हैं। मंगलवार को हरिद्वार में ट्रेवल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के एक वाहन को रेलवे स्टेशन के बाहर से सवारी बैठाते पकड़ लिया। एसोसिएशन का कहना है कि संबंधित वाहन का ग्रीन कार्ड एक दिन पहले ही बना हुआ था, जबकि नियमानुसार बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का ग्रीन कार्ड बॉर्डर पर तभी बनाया जाता है जब उसमें सवारियां मौजूद हों। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश मनोचा ने कहा कि चारधाम यात्रा में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की ओर से स्पष्ट नियम तय किए गए हैं, लेकिन कुछ बाहरी वाहन संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.