हरिद्वार, मार्च 24 -- विश्व क्षय रोग दिवस पर सीएमओ कार्यालय में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत-ग्राम प्रधान सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने 100 दिनी विशेष अभियान का शुभारंभ किया। कौशिक ने टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधान, आशा वर्कर, वॉलंटियर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 'टीबी हटेगा-देश जीतेगा' ऐसा संकल्प है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही पूरा किया जा सकता है। सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रणनीति लागू की जा रही है। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने कहा कि जिलेभर में अब तक 37 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। 10 ग्राम प्रधानों को सिल्वर और 27 को कांस्य ट्रॉफी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्...