अलीगढ़, जून 16 -- लोधा। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत बड़े हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार देर रात करीब 12:05 बजे हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इटावा के धौलपुर निवासी बालाजी देवी, मनीष कुमार और गाजियाबाद की नंदिनी के रूप में हुई है।सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के वृंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित यह भी पढ़ें- नेपाल से लौट रहे तीन दोस्तों की कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत कार चालक धीरज कुमार की तहरीर पर रोरावर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक...