नोएडा, मई 21 -- रबूपुरा। दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए गया एक युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने साथ गए उसके दोस्तों से पूछताछ कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रबूपुरा कस्बा के मोहल्ला शहीदनगर का रहने वाला 42 वर्षीय अमित कस्बा निवासी अपने कुछ दोस्तों के साथ बीते 10 मई को किराए की कार लेकर हरिद्वार घूमने के लिए गया था। हरिद्वार घूमने के बाद सभी दोस्त 16 मई को वापस लौट आए। लेकिन उनके साथ अमित नहीं था। अमित के दोस्तों ने उसके परिजनों को लापता होने के बारे में जानकारी नहीं दी। इधर कई दिन बाद भी जब युवक नहीं लौटा तो उन्होंने उसके दोस्तों से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गुरुवार को युवक के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से समूचे मामले की शिकायत करते हुए सकुशल बरामदगी क...