हरिद्वार के 54 आपदा मित्रों का प्रशिक्षण संपन्न
रिषिकेष, जुलाई 3 -- एसडीआरएफ मुख्यालय में हरिद्वार के 54 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 22 जून से प्रारंभ हुआ था, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की बुनियादी समझ के साथ विभिन्न आपात परिस्थितियों में कार्य करने का गहन व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। इसमें प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्डर, बाढ़ में राहत एवं बचाव, खोज-बचाव अभियान, रासायनिक-जैविक-विकिरण-परमाणु आपदाओं से निपटने की प्रक्रिया व ढही हुई इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: मासिक बैठक और आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.