देहरादून, सितम्बर 16 -- हरिद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सिडकुल की 8 औद्योगिक इकाइयों के साथ साथ एक गुड़गांव की भी शामिल है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए हैं। सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रियाल ने बताया कि मेले में लगभग 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिनमें आईटीआई, वेल्डर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, फिटर, स्नातक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और परास्नातक के अभ्यर्थीयों का साक्षात्कार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...