देहरादून, जुलाई 23 -- हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कथावाचक चिन्मयानंद बापू महाराज कथा करेंगे। कथा में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक होंगे। गुरूवार को प्रेसवार्ता कर चिन्मयानंद बापू महाराज ने बताया कि 24 जुलाई को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 25 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीला का भी मंचन किया जाएगा। भागवत कथा में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं में कार्ड बांटे गए हैं। साथ ही विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रहने की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...