नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मोरना स्थित नोएडा डिपो से शुक्रवार से 10 अतिरिक्त बसें हरिद्वार के लिए चलेंगी। महाशिवरात्रि पर के चलते यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को यह सुविधा 16 फरवरी तक मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि नोएडा डिपो से सामान्य तौर पर हरिद्वार के लिए रोजाना चार बसें चलती हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर 14 बसें चलाई जाएंगी। ऐसे में 10 अतिरिक्त बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए वातानुकूलित बस की सुविधा नहीं है। यदि किसी यात्री को वातानुकूलित बस में सफर करना है तो उन्हें इसके लिए गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे जाना होगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.