देहरादून, सितम्बर 30 -- हरिद्वार। सतीकुंड स्थित महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज कनखल में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव को लेकर छात्राओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। कॉलेज में कुल 348 छात्राएं मतदाता हैं। अध्यक्ष पद पर कावेरी, सचिव पद पर संजना और कोषाध्यक्ष पद पर जाह्नवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अद्रिका त्यागी, आरती शर्मा और विजय लक्ष्मी के बीच मुकाबला है। सह सचिव पद पर तराना और सोमिया आमने-सामने हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए पलक, रिदा प्रवीण और गंगा चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए रिया, रेनू, ताबींदा, छाया, शुक्रिया और विधानसी को मनोनीत किया गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वोट देने में छात्र आगे निकले, छात्राएं पिछड़ीं मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जा...