हरिद्वार, अप्रैल 9 -- हरिद्वार के पथरी थाना इलाके के इब्राहिमपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। खूनी संघर्ष का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसके हाथ जो लगा... वो उसे उठाकर एक-दूसरे पर टूट पड़ा। इतना ही नहीं वीडियो में पेड़ की टहनियां तोड़कर एक-दूसरे पर टूटते हुए देखा जा सकता है। इस घटना से गांव में आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रियासत पुत्र लियाकत और शौकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शौकि...